राजस्व राज्यमंत्री से मुलाक़ात करते हुए ईदगाह इंतजामिया कमेटी टप्पल के पदाधिकारी
- फोटो : samvad
टप्पल स्थित हजीरे वाले कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे का मामला शासन स्तर तक पहुंचा गया है। सोमवार को ईदगाह इंतजामिया कमेटी टप्पल के पदाधिकारियों ने अलीगढ़ में राजस्व मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को एक लिखित मांग पत्र सौंपा। कमेटी ने आरोप लगाया कि कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा हो रहा है। संबंधित पैमाइश अधिकारियों ने स्थिर बिंदु से पैमाइश करने से इन्कार कर दिया। दिलेर ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने कमेटी को अन्याय न होने का आश्वासन दिया। इस दौरान ईदगाह इंतजामिया कमेटी के मुतवल्ली दिलशाद अली खान, महासचिव मौलाना इमरान खान, मास्टर शाहिद खान, इरशाद अली खान, रहीस खान, कु. आरिफ अली, इस्लाम सैफी आदि मौजूद रहे।