अलीगढ़ में मछली पालन के लिए बनाए गए तालाब में मगरमच्छ दिखने पर हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने तालाब में जाल डालकर कई घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।
अलीगढ़ के हरदुआगंज कस्बे के बुढ़ासी रोड स्थित मयंक भट्टे के पास मछली पालन के लिए बनाए गए तालाब में शनिवार शाम मगरमच्छ दिखने पर लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
नयाबांस नरेंद्रगढ़ी गांव निवासी मनोज चौहान का बुढ़ासी रोड पर मयंक ईट भट्टा है, इसके पास ही उन्होंने मछली पालन के लिए तालाब बना रखा है। शनिवार शाम को तालाब पर रहने वाले युवक ने मगरमच्छ देखा जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। तालाब में मगरमच्छ की खबर पर लोगों का वहां हुजूम लग गया।
इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची टीम ने शाम पांच बजे तालाब में जाल डालकर कई घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन
वन्यकर्मियों का कहना है कि मगरमच्छ अभी शिशु अवस्था का था, जोकि पास में से गुजर रही अपर गंग नहर से निकल कर तालाब में आया होगा। देर शाम टीम मगरमच्छ को लेकर अलीगढ़ रवाना हो गई।