फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई ठीक नहीं होने पर एटूजेड प्लांट को नोटिस जारी 

Sun, 12 Sep 2021 01:31 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर नगर आयुक्त गौरांग राठी ने शनिवार को शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर स्थिति संतोषजनक न होने पर एटूजेड प्लांट को नोटिस दिया है। 24 घंटे की मोहलत देकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




नगर आयुक्त गौरांग राठी शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने गांधीपार्क बस स्टैंड पहुंचे। यहां से खिरनी गेट पुलिस चौकी, हाथरस अड्डा, सासनीगेट, मथुरा बाईपास और आगरा रोड क्षेत्र में पैदल निरीक्षण किया। उन्हें मुख्य मार्गों पर सफाई व्यवस्था और कूड़ा  उठाने की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली।


उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम को तत्काल प्रभाव से एटूजेड कंपनी प्लांट हेड को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। साथ ही अर्थदंड लगाने के लिए भी कहा। उन्होंने स्वच्छता निरीक्षक, नोडल अधिकारी और पार्षदों को सुबह-शाम सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें