फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नाम है मयंक...': जेल से छूटे अपराधी ने नाम बताकर AMU में फायरिंग की, दो दिन पहले ही आया था बाहर, केस दर्ज

Sun, 27 Apr 2025 11:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

एसएचओ सिविल लाइंस राजवीर सिंह के अनुसार घटना के संबंध में क्वार्सी शताब्दी नगर का एएमयू का बीएएलएलबी छात्र वरुण कुमार ने तहरीर दी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी दो दिन पहले ही जेल से छूटा है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सक्रिय रहने वाले अपराधी गुटों से जुड़े एक अपराधी ने जेल से छूटने के दो दिन बाद शनिवार शाम एएमयू में फायरिंग कर दी। ये घटना एएमयू के ही विधि छात्र से कार गलत दिशा में लाने के विवाद में हुई। अपराधी ने अपना नाम बताते हुए फायरिंग कर दहशत बनाने की कोशिश की। घटना के बाद एएमयू में अफरा-तफरी मच गई। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कार मालिक को कार सहित हिरासत में ले लिया गया है। वहीं फायरिंग के आरोपी अपराधी को तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन

एसएचओ सिविल लाइंस राजवीर सिंह के अनुसार घटना के संबंध में क्वार्सी शताब्दी नगर का एएमयू का बीएएलएलबी छात्र वरुण कुमार ने तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि वह शनिवार शाम मौलाना आजाद लाइब्रेरी की पार्किंग में खड़ी अपनी स्कूटी को लेने जा रहा था। तभी सफेद रंग की स्कॉर्पियो गलत दिशा से आकर वहां रुकी, जबकि वरुण अपनी दिशा में ही जा रहा था। इस पर वरुण ने उसे टोक दिया। तभी उसमें से एक युवक बाहर निकला व हाथ में पिस्टल लेकर बोला कि तू हमें जानता नहीं। हमारा नाम मयंक ठाकुर है। यह कहते हुए युवक ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। खबर पर प्रॉक्टोरियल टीम व पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कार को मालिक सहित पकड़ लिया। उससे जानकारी में पता चला कि धनीपुर का मयंक एएमयू में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले ग्रुप का सदस्य है। अभी वह पिछले दिनों देहली गेट पर फायरिंग मामले में जेल गया था। दो दिन पहले ही वह जेल से छूटा है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार प्रकरण में अपराधी की तलाश की जा रही है। कार व उसके मालिक को हिरासत में ले लिया है। दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- UP:  इमरान ने पहले प्रेमिका की हत्या की... दोपहर से लेकर रात भर शव के साथ किया ये काम; फिर ताला लगाकर भागा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें