क्वार्सी क्षेत्र के किशनपुर में सोमवार रात चालक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बीमारी के चलते परेशान था। देर रात पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय चालक देवेन्द्रपाल पुत्र विजय सिंह के परिवार में तीन बच्चे व पत्नी गीता है। वह काफी समय से बीमार चल रहा था और तनाव में रहता था। सोमवार रात पत्नी पड़ोस के घर गई थी। बच्चे ट्यूशन पढ़ रहे थे।
इसी बीच उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चे पत्नी जब घर लौटे तो शव लटका देख चीख निकल गई। शोर पर पब्लिक जमा हो गई। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार परिवार तनाव की बात कह रहा है। पोस्टमार्टम के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।