गभाना में शनिवार की सुबह दस बजे के करीब बाइक सवार फोटोग्राफर चरन सिंह (26) पुत्र चूरामन सिंह निवासी बलीपुरा थाना खैर गभाना के गांव दौरऊ से अपनी बहन के यहां से वापस अपने घर जा रहा था, जैसे ही बाइक से बिजली घर के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर दम तोड़ दिया।
राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनाें को घटना की जानकारी दी परिजन थाने पहुंचकर बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। मृतक चरन सिंह की पत्नी पांच से पहले मर गई थी, चरन सिंह पर तीन बच्चे है।
दूसरी आेर अतरौली में छर्रा मार्ग पर परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिला संभल के धनारी निवासी अनिल कुमार पुत्र रमेशचंद्र छर्रा में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा है। शुक्रवार शाम वह अपने दो साथियों के साथ परीक्षा के बाद बाइक से अतरौली की ओर आ रहा था। इसी दौरान तेवथू के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां अनिल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दोनों युवकों की हालत भी नाजुक बनी हुई है।