फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का इल्जाम लगा तो बहू ने जहर पी लिया

Sun, 28 Feb 2016 01:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सास के सौ रुपये चुराने का आरोप लगने से आहत महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायके वालों ने जबरन जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके की छोटी बिहार निवासी बबलू की पत्नी 21 वर्षीय मंजू देवी ने शनिवार दोपहर बारह बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार वालों के मुताबिक चार दिन पहले मंजू की सास अंगूरीवती के सौ रुपये गायब हो गए थे। तलाशने के बाद भी रुपये नहीं मिले तो मंजू पर चोरी का इल्जाम लगाया जाने लगा। तब से घर में कलह चल रही थी। इसके बाद मंजू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उधर, अस्पताल पहुंचे मंजू के पिता शेर सिंह ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले मंजू को कई दिन से तंग कर रहे थे। मारपीट कर उसे जबरन जहर दिया गया है। हालांकि उसके पति बबलू ने इससे इन्कार करते हुए कहा कि उसने दवा के धोखे में जानवरों के जूं मारने की दवा पी ली। उसका उपचार कराया जा रहा है। उधर, सास का कहना है कि दो महीने पहले मंजू ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश भी की थी। मंजू का कहना है कि चोरी का इल्जाम लगाने के बाद उसकी पिटाई की गई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें