फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में तीन हत्याओं से दहल उठा अलीगढ़

Tue, 14 Aug 2018 02:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
Sadhu kalidas - फोटो : file photo
विज्ञापन
थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र में बिजौली-दादों मार्ग पर ग्राम पंचायत पीढ़ौल के मजरा नगला रोशन के पास स्थित शिव मंदिर (बूढ़रा आश्रम) में रविवार की रात छत पर सो रहे साधु, मंदिर के पुजारी और एक किसान पर हमलावरों ने डंडों से घातक प्रहार किए। साधु और किसान की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती पुजारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


इस मंदिर में करीब 20 साल से दादों थाना क्षेत्र के कासिमपुर खुशीपुरा निवासी साधु कालीदास बाबा यहां रहते थे। पीढौल के मजरा रूपवास निवासी महेंद्र उर्फ बड्डे पुत्र श्योदान सिंह सेवा करते थे। रविवार की रात कालीदास और महेंद्र मंदिर की छत पर सोए थे। नगला रोशन निवासी सोनपाल सिंह पुत्र मुकुंदीलाल भी खेतों में पानी लगाने के बाद पास ही स्थित आश्रम की छत पर सो गए थे।

देर रात हमलावरों ने इन तीनों के सिर और चेहरों पर डंडों से वार किए।  इसमें कालीदास और सोनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार की सुबह जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भीड़ ने पांच घंटे तक शव नहीं उठने दिया। साथ सो रहे पुजारी की हालत भी गंभीर, लहूलुहान हो मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड में दो बातें सामने आ रही हैं। या तो यह हत्याएं लूट के इरादे से की गई हैं या फिर मंदिर से सटी पट्टे की 36 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर की गई है। जल्द ही तस्वीर साफ कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं लोधा में हुई हत्या के मामले में जांच में यह बात सामने आ रही है कि संपत्ति को लेकर यह हत्या की गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अजय कुमार साहनी, एसएसपी

लोधा में साधु की हत्या कर शव खेत में फेंका
थाना क्षेत्र के गांव नादा वाजीदपुर में गांव से बाहर कुटी बनाकर रहने वाले वृद्ध साधु की रविवार की रात हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके सिर, चेहरे पर घातक वार किए थे और गला भी दबाया था। उनकी एक आंख फोड़ी गई थी। सोमवार की सुबह कुटी से 50 मीटर दूर खेत में शव पड़ा मिला। दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी और एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। नादा वाजीदपुर निवासी रामदयाल पुत्र मानसिंह अपने खेत में ही कुटी में रहते थे।

सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। चंद पलों में रोते-बिलखते हुए परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर लोधा पुलिस के साथ ही एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव और एएसपी (सीओ गभाना) नीरज जादौन भी पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें