फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के आगे कचौड़ी की ढकेल पर बनी प्लानिंग

Sat, 07 May 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌लिस द्वारा पकड़े गए लुटेरे - फोटो : रूपेश
विज्ञापन
थाना सासनी गेट के मोहल्ला लक्ष्मनपुरम कॉलोनी नगला मसानी में स्टेशनरी कारोबारी के यहां कुछ दिन पहले हुए लूटकांड का पुलिस खुलासा कर दिया है। इस लूटकांड में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचे, कारतूस और लूटे गई नगदी बरामद हुई है।
विज्ञापन


एक बदमाश रिंकू पंडित पुत्र मानिक चंद निवासी खेड़ा बुजुर्ग, थाना जवां फरार है। दिलचस्प बात यह है कि लूटी गई रकम थी लाखों में और बरामद हुई रकम है हजारों में। गिरफ्तार किए गए बदमाश आकाश ने बताया कि वह स्टेशनरी कारोबारी की दुकान के बाहर कचौड़ी की ढकेल लगाता था। बदमाशों का उसके पास आना जाना था। आकाश ने कारोबारी के घर रेकी करा कर वारदात को अंजाम दिया। लूट को रिंकू ने अंजाम दिलाया था।

28 अप्रैल को थाना सासनी गेट के नगला मसानी में स्टेशनरी कारोबारी कृष्णकांत के घर से दोपहर को बाइक सवार बदमाश हथियारों के दम पर मारपीट करते हुए करीब 20 लाख की नगदी और जेवर आदि लूट ले गए थे। घटना के बाद एसएसपी ने इस घटना के खुलासे के लिए देहली गेट पुलिस और एसओजी को संयुक्त रूप से लगाया। इसके बाद पुलिस एक मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं गिरफ्तार बदमाश
- नीरज पुत्र कन्हैयालाल, निवासी मधुपुर, रेलवे स्टेशन रोड, थाना सिविल लाइन
- आकाश पुत्र योगेश, निवासी नगला मसानी, थाना देहली गेट
- निक्की पुत्र राजीव, निवासी चंदनिया, थाना क्वार्सी, हाल पता बरौला बन्ना देवी

यह हुआ बरामद
नीरज से एक तमंचा, कारतूस, 1500 रुपये, चांदी 650 ग्राम
आकाश से एक तमंचा, कारतूस, 2000 रुपये नगद, चांदी के जेवर 700 ग्राम
निक्की से एक छुरा, 2500 रुपये नगद, चांदी के जेवर 650 ग्राम, एक मोटरसाइकिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें