फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद नहीं मिली तो दी हिंदू धर्म अपनाने की धमकी

Tue, 04 Oct 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मदद नहीं मिली तो दी हिंदू धर्म अपनाने की धमकी - फोटो : dig vishal
विज्ञापन
थाना देहली गेट इलाके में रहने वाले टेंपर मैकेनिक यामीन ने बेटे के अपहरण, आरोपियों के खुले आम घूमने और पूरे परिवार को मिल रही धमकियों से परेशान होकर धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन जाने की चेतावनी दी। यामीन ने अपने घर में हिंदू देवी-देवताओं के पोस्टर लगा लिए हैं।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी होने के बाद शहर मुफ्ती स्वयं यामीन के घर पहुंचे और भरोसा दिलाया कि मंगलवार को वह उनके घर पर आए, जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
देहली गेट के एडीए शाहजमाल के पास औरंगजेब मसजिद के समीप रहने वाले यामीन का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके बड़े बेटे आमिर का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। 50 हजार रुपये फिरौती देने के बाद उसे छोड़ा था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस रिपोर्ट भी लिखा दी थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। अब आरोपी दो लाख रुपये मांग रहे हैं। नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यामीन के छोटे बेटे आबिद ने बताया कि उसका बड़ा भाई आमिर वेल्डिंग का काम करता है।
विज्ञापन

छह महीने पहले उसके साथ लूट की घटना हुई। इस लूटपाट में उसने कुछ लोगों को नामजद किया, जिसके बाद से ही आरोपी आमिर से रंजिश मानते हैं। इसी के तहत बीती बकरीद पर आरोपी घर के बाहर से आमिर को उठा कर ले गए। बाद में घर पर फोन आया कि अगर बेटे की सलामती चाहते हो तो 50 हजार रुपये लेकर हमारे बताए स्थान पर रुपये लेकर आ जाओ और आमिर को ले जाओ। परिजन रकम देकर आमिर को मुक्त करा लाए और बाद मे रिपोर्ट दर्ज करा दी।
आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में पकड़े तीन आरोपियों को यह कहते हुए छोड़ दिया कि न तो इनके पास कोई हथियार मिला है और न ही फिरौती की रकम। आरोप है कि पीड़ित द्वारा कराई गई रिपोर्ट के स्थान पर एक अन्य रिपोर्ट लिख दी गई, जिसमें आमिर को बदमाशों के साथ ही दिखा दिया। साथ ही यामीन से कहा जा रहा है कि नई रिपोर्ट में 50 हजार रुपये देने की बात हटा दी जाए। सिर्फ यह लिख दिया जाए कि मारपीट हुई थी। यामीन के इनकार करने पर रविवार को उसके घर पर फायरिंग भी हुई।
यामीन का पूरा परिवार इससे बेहद दहशत में है। जिसको लेकर सोमवार को यामीन ने धर्मपरिवर्तन करने का ऐलान किया। मुसलिम धर्म गुरुओं का कहना है कि मंगलवार को मामले का उचित हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें