होटल माउंटव्यू में 10 लाख की ज्वैलरी और नगदी चोरी
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू में सोमवार रात 10 बजे एक रिसेप्शन पार्टी में से10 लाख की ज्वैलरी और कैश की चोरी हो गई। जानकारी के मुताबिक होटल माउंटव्यू में पंचकूला निवासी और हीरो साइकिल ग्रुप लुधियाना के प्रेसीडेंट एसएस सैनी के बेटे की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सैनी ने बताया कि वह और उनकी पत्नि रुपिंदर कौर पार्टी के दौरान मेहमानों के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे। इस बीच किसी ने उनकी पत्नि का पर्स चुरा लिया। पर्स में 8-10 लाख रुपये की ज्वैलरी और नगदी थी। जब आसपास ढूंढने पर भी पर्स न हीं मिला तो 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद सेक्टर-3 पुलिस थाने की एसएचओ पूनम दिलावरी टीम के साथ मौके पर पहुंची।
एसएचओ पूनम ने बताया कि होटल माउंटव्यू के सीसीटीवी कैमरे और रिसेप्शन पार्टी के वीडियो फुटेज चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल एक संदिग्ध नजर आया है। उसकी उम्र तकरीबन 10-12 वर्ष होगी। वीडियो फुटेज में चेहरा साफ न होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी हैं, हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही हैं।