फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी ने किया बच्ची से दुष्कर्म

Thu, 29 Mar 2018 01:48 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
खैर रोड पर चार साल की बच्ची के साथ किए गए दुष्कर्म के विरोध में जाम लगाकर वाहनों को रोकते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट के खैर रोड इलाके में मंगलवार देर रात नशे में धुत युवक ने पड़ोस की रहने वाले दलित मजदूर परिवार की 4 साल की बच्ची संग दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। बाद में खून से लथपथ बच्ची को खुद ही उसके घर छोड़ने चला गया।
विज्ञापन


मगर लोगों को माजरा समझते देर न लगी और आरोपी को वहीं पकड़कर धुनना शुरू कर दिया। इसके बाद वह खुद सच्चाई उगल गया। बाद में पुलिस भी आ गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया।

इधर, बुधवार शाम बच्ची के परिवार को मुआवजे की मांग करते हुए इलाके के लोगों ने खैर रोड पर जाम लगा दिया। जिन्हें पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर शांत किया। इस दौरान मेयर मो.फुरकान भी पीड़ित के घर पहुंचे। 
विज्ञापन

थाना देहली गेट के खैर रोड से सटे एक मोहल्ले में मंगलवार की देर रात चार साल की एक बच्ची जब अपने नाना के साथ खेल रही थी तो उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक वहां आया। यह इस बच्ची को खेल-खेल में वहां से अपने साथ ले गया और कमरे पर ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।

बच्ची जब खून से लथपथ हो गई तो यह युवक नशे की हालत में उसे लेकर फिर उसके घर पहुंच गया और यह कहने लगा कि उसे नहीं मालूम कि बच्ची को क्या हुआ है। पूरा नजारा देखकर बच्ची के परिजन व मोहल्ले वाले कुछ ही देर में सब कुछ समझ गए।

इन लोगों ने इस युवक को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज दाखिल कराया गया। पुलिस ने भी वहां पहुंचकर बच्ची के बयान दर्ज किए। इधर, बुधवार की शाम को क्षेत्र के लोगों ने खैर रोड स्थित लाल मसजिद के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया और इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारी पीड़ित के परिजनों को मुआवजा देने व आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे। इस खबर पर देहली गेट पुलिस, सीओ प्रथम व अन्य अधिकारी पहुंच गए। वहां लोगों को समझाया गया और बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अन्य कार्रवाई व मुआवजे पर भी काम किया जा रहा है। तब जाकर परिजन शांत हुए और आधा घंटे बाद जाम खोला गया। इधर, मेयर मो.फुरकान ने बच्ची के घर पहुंचकर उन्हें तसल्ली दी। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार आरोपी राजू निवासी इंदिरा नगर बाग को दुष्कर्म, पॉक्सो व एससीएससी एक्ट में जेल भेजा गया है। इधर, रात में ही एडीएम सिटी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बच्ची के बयान भी दर्ज किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें