फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः संदीप का परिवार मिला एसएसपी से, गिरफ्तारी की मांग

Sun, 02 Jan 2022 12:46 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप गुप्ता का परिवार शनिवार शाम फिर एसएसएपी कलानिधि नैथानी से मिला। उन्होंने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अब तक चल रही कार्रवाई पर अपडेट जाना।
विज्ञापन




साथ में एसएसपी ने दिन में हिरासत में लिए गए तीन नाबालिगों के विषय में बताया। कहा कि शेष आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। संदीप के बड़े भाई गजेंद्र ने बताया कि उनके घर में पांच लोग हैं, जिनमें भतीजा लवेश, आगरा में रहने वाला भाई, बेटा, एटा में रहने वाला वादी भाई सुजीत शामिल है। इनमें से सिर्फ यहां से लवेश को सुरक्षा मिली है। बाकी को भी सुरक्षा चाहिए।



रविवार को अन्य लोगों को सुरक्षा मिलने की बात कही गई। यह भी बताया कि अलीगंज घर पर दो गनर लगा दिए गए हैं। एसएसपी से मुलाकात के बाद देर शाम उन्होंने बताया कि वे खुलासे संतुष्ट हैं। आज तीन नाबालिग और मिले हैं। शेष गिरफ्तारी पर काम चल रहा है। अंकुश के पकड़े जाने पर पूरा घटनाक्रम खुल जाएगा।  ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें