फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधा में साले ने साथियों संग मिल कर जीजा की हत्या की

Sat, 04 May 2019 01:27 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
गणेशी लाल का फाइल फोटो। - फोटो : file photo
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव करीलिया में अपनी ससुराल ताजपुर रसूलपुर में गुरुवार रात साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



गणेशीलाल (35) पुत्र रामसिंह निवासी गांव करीलिया थाना लोधा की शादी करीब 15 साल पहले गांव की ही विमलेश से हुई थी। वह एक प्लाट में गार्ड की नौकरी करता था। शादी के बाद उनके पांच बच्चे हुए। शादी के बाद ही विमलेश अपने मायके में आकर रहने लगी। आरोप है कि गुरुवार शाम गणेशीलाल शराब पीकर घर आया तो वहां मौजूद साले से किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि साले ने अपने साथियों को घर पर बुला लिया। रात में जीजा को घर से बुलाकर ले गया और लोहे की राड से पीट पीट कर जीजा की हत्या कर दी। सुबह ग्रामीणों ने जब उसका शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।



मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई जंगबहादुर ने गणेशीलाल के साले पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसओ लोधा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि थाने में हत्या की कोई तहरीर नही आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें