फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चोरों ने िकसान को गोली मारी, गंभीर

Tue, 09 Jun 2015 01:29 AM IST
इगलास।
विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशी चोरों ने िकसान को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इगलास। भैंस खोलकर ले जा रहे बदमाशों ने मल्लूगढ़ी निवासी एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है। इस घटना के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन

रविवार की रात को करीब 11 बजे लोडर गाड़ी मैक्स में पशु चोर पशुओं की चोरी करके ले जा रहे थे। ग्राम मल्लूगढ़ी निवासी निरोत्तम सिंह पुत्र घूरे सिंह उम्र 55 वर्ष गांव के पास ही बारी पर सो रहा था, इसने बदमाशों को टहलते हुए देखा तो उसने टोक दिया, टोकने पर बदमाशों ने सीधे गोली मारी जो उसके पेट में लगी है। गोली लगने की जानकारी के बाद निरोत्तम सिंह को उपचार के लिए सीधे अलीगढ़ ले जाया गया है। निरोत्तम सिंह का अलीगढ़ एक प्राइवेट नर्सिंग होम में गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। उधर इस घटना की जानकारी के बाज  शोर-शराबा सुनकर बदमाशों का पीछा भी किया किंतु बदमाश मौके से भाग निकलने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि बदमाश गांव के ही बासदेव की भैंसों को लादकर ले जाने की फिराक में थे। इस घटना को लेकर ग्रामीण खौफजदा है, विदित रहे कि पशु लुटेरे आये दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें