फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़-पलवल रोड: रेस्टोरेंट में खाने में देरी और भुगतान को लेकर संचालक-ग्राहक में मारपीट, पथराव, एफआईआर दर्ज

Tue, 27 Oct 2026 06:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट संचालक हरदीप ने कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके भाई पंकज को पीटा। जाते समय उनके भाई की गाड़ी पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर के अलीगढ़-पलवल रोड पर एक रेस्टोरेंट में खाने में देरी और भुगतान को लेकर संचालक और ग्राहक के बीच विवाद और मारपीट हो गई। पथराव किए जाने का भी आरोप है। घटना 26 अक्तूबर की रात की है। मामले में होटल संचालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


रेस्टोरेंट संचालक हरदीप सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पंकज कुमार पर रेस्टोरेंट कर्मचारियों से खाने का भुगतान मांगने पर गाली-गलौज करने और गाड़ी से कुचलने की कोशिश कर भागने का आरोप लगाया गया है। वहीं पंकज के भाई पबनेश ने दी गई तहरीर में कहा है कि उनका भाई कर्मचारियों के लिए खाना लेने रेस्टोरेंट में गया था। वहां पर खाना मिलने पर देरी पर विवाद हुआ।

आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट संचालक हरदीप ने कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके भाई पंकज को पीटा। जाते समय उनके भाई की गाड़ी पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। रेस्टोरेंट संचालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी पंकज को पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया जिसको न्यायालय से जमानत मिल गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें