फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छर्रा में लूट, गाजियाबाद और मेरठ में चोरी करने वाला गैंग दबोचा

Fri, 29 Jan 2016 01:37 AM IST
छर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
छर्रा पुलिस ने रात्रि तलाशी के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पर छर्रा में लूट और मेरठ की दुकान से चोरी करने बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बरौली बंबा के निकट एक बाइक पर दो बदमाश आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान उनको दबोच लिया। पूछताछ के दौरान गौरव पाठक पुत्र अम्बरीश पाठक निवासी संजय नगर से एक तमंचा देशी 315 बोर, 2 कारतूस जिंदा 315 बोर, 250 ग्राम नशीला पाउडर एक अपाचे सफेद रंग की मोटर साइकिल बरामद की जो गाजियाबाद थाना खोड़ा से चोरी की गई थी। छर्रा में राजेंद्र गुप्ता के घर से हुई लूट के दस हजार पांच सौ दस रुपये बरामद किए। 
विज्ञापन

दूसरे आरोपी आदेश यादव पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी गालिबपुर थाना गंगीरी हाल निवासी  शिवपुरी (छर्रा) से 12 बोर मय 3 कारतूस जिंदा और 225 ग्राम नशीला पाउडर एक मोबाइल लेनोवा बरामद हुआ  है। जो कि मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र दुकान काटकर चोरी किया था। निरीक्षक के अलावा तलाशी के दौरान सब इंसपेक्टर धीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल उमेश कुमार, सूरज सिंह, विकास दीप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें