फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के करीबी कौशलनाथ की कार पर किया पथराव

Tue, 18 Apr 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और नाथ संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले अचल स्थित गिलहराज मंदिर के महंत कौशलनाथ की कार में किसी ने रविवार रात पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। हालांकि उस समय कार में महंत सवार नहीं थे और कार सवार लोग कुछ मेहमानों को छोड़कर मंदिर लौट रहे थे, तभी यह वाकया घटित हुआ। फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन



अचल स्थित गिलहराज मंदिर के महंत व मुख्यमंत्री योगी की हिंदू युवा वाहिनी के अलीगढ़ मंडल प्रभारी कौशलनाथ ने बताया कि वाकया रविवार देर रात का है। मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के बाद उनकी कार स्विफ्ट डिजायर संख्या यूपी 81 एए 7514 से आचार्य जुगल और सागर बघेल रात करीब डेढ़ बजे मेहमानों को छोड़ने सासनीगेट इलाके में गए थे। वहां से लौटते समय कार जैसे ही अचल के पास पहुंची, तभी पहले से खड़े दो युवकों ने कार पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

कार का पिछला शीशा टूट गया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। गनीमत रही कि पत्थर किसी को लगा नहीं। घटना के बाद पीड़ित आचार्य जुगल ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस सूचना के करीब आधा घंटे बाद पहुंची और चौकी पर जाने की बात कहकर टरका दिया। सोमवार को पीड़ित पक्ष ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ  गांधी पार्क थाने में तहरीर दी। उन्हाेंने बताया कि वह वाहिनी के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री योगी से 17 साल से संपर्क में हैं।
विज्ञापन


एक बार योगी अलीगढ़ आकर गिलहराज मंदिर में उनसे मुलाकात भी कर चुके हैं।

महंत की कार में तोड़फोड़ का मामला संज्ञान में है। महंत की ओर से उन्हें सूचना भी दी गई है। यह किसी शरारती तत्व की करतूत है। जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

- दिनेश चंद्र दुबे, इंस्पेक्टर गांधी पार्क थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें