पुलिस को सूचना दिए बग्ेर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव जिरौली धूमसिंह का 40 वर्षीय युवक मजदूरी करता था। उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। चर्चा है कि पत्नी ने युवक को थप्पड़ मार दिया इसी से क्षुब्ध होकर वह बैजला के पास बने बाग में चला गया।
वहां पेड़ पर लटकर अपनी जान दे दी। सूचना पर अतरौली से विधानसभा प्रत्याशी संगीता चौधरी, चंद्रपाल सिंह समेत तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।