फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह प्रवेश में जा रहे युवकों को मौत ने झपटा

Fri, 28 Oct 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
गृह प्रवेश में जा रहे युवकों को मौत ने झपटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर टप्पल इंटरचेज के पास सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। बाइक सवार एक युवक का शव बुरी तरह जल गया। आग इतनी जबर्दस्त थी कि राहगीरों के तमाम प््रयास के बावजूद आग पर काबू न पाया जा सका। कैंटर और बाइक पूरी तरह जल गए। सड़क पर आग की लपटें अाैर आसमान पर उठता धुआं दूर से ही देख राहगीरों के रोंगटे खड़े हो रहे थे।
विज्ञापन

यह दोनों युवक नोएडा में पढ़ते थे। अलीगढ़ निवासी अपने दोस्त के यहां गृह प्रवे पर जा रहे थे। हादसे और वाहनों में आग लगने की ख्‍ाबर पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। काफी समय तक हाइवे पर वाहनों का आवागमन रुका रहा। लोगों की भीड़ लगी रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइक पर चंदपुरा, बौकारो झारखंड निवासी 26 वर्षीय आदर्श पुत्र पुत्र पीपी शाह व विश्वनाथ, चौराली असम निवासी 27 वर्षीय पवन गुप्ता अपने दोस्त अनुज व सुदीप के साथ गुरुवार को नोएडा से मित्र के घर ेगृह प्रवेश में अलीगढ़ आ रहे थे।
विज्ञापन

टप्पल यमुना एक्सप्रेस-वे से उतरते ही अलीगढ़ पलवल रोड़ पर अलीगढ़ की ओर से आ रहे एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आदर्श व पवन की मौके पर ही मौत हो गई। मौका पाकर कैंटर चालक फरार हो गया। वाहनों के भिड़ने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भागे, तभी अचानक बाइक और कैंटर ने आग पकड़ ली, जिसकी चपेट में आकर पवन का शव भी जल गया। वाहनों से आग उठती देख रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। खबर पाकर मौके पर स्थानीय लोगों समेत पुलिस और दमकल पहुंच गई। करीब 20 मिनट की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं दूसरी बाइक पर 150 मीटर पीछे चल रहे दोनों दोस्तों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें