फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तीसरी नजर’ से पहचान वाले को पहचानने की कोशिश

Fri, 28 Oct 2016 02:28 AM IST
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के दौरान दुहरे हत्याकांड में मौका-ए-वारदात के हालात देखने और राजकुमार शर्मा द्वारा बताए गए घर के कायदे-कानून सुनने के बाद पुलिस ऐसे अपने चेहरे को खोज रही है, जो आसानी से घर में एंट्री पा सकता है। इसके लिए कॉलोनी के सभी एंट्री प्वाइंटों व घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी प्रयास में कॉलोनी के एक एंट्री प्वाइंट के सीसीटीवी में 11 बजे के बाद जींस पहने एक युवक बेवजह इधर से उधर घूमते कैद हुआ है। इस युवक के सहित तीन युवक घर में घुसते-निकलते भी दिखे हैं। इन संदिग्धों के साथ घर पर आज बृहस्पतिवार को काम पर न आने वाली नौकरानी और सफाई वाला पुलिस के निशाने पर है।
सफाई वाले को हिरासत में ले लिया है। बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। राजकुमार शर्मा व उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि तीन मंजिला मकान का निचला हिस्सा तो खुद राजकुमार शर्मा और उनके मिलने-जुलने वालों के उठने बैठने के लिए था।
विज्ञापन

परिवार का रहन-सहन प्रथम तल पर ही है। जब राजकुमार व बेटों के जाने के बाद कोई दरवाजे पर दस्तक देगा तो प्रथम तल की बालकनी से ही परिवार की महिला झांककर देखेंगी। नीचे दस्तक देने वाले से अगर जान-पहचान है तो उसके लिए दरवाजा खोला जाएगा। अन्यथा की स्थिति में उसे चलता कर दिया जाएगा। इससे साफ है कि वारदात में कोई परिचित चेहरा शामिल रहा है ।
नौकरानी-सफाई वाला इसलिए शक के दायरे में
इस तथ्य के सामने आने के बाद पता चला कि आशा नाम की एक महिला आया है। जो किसी परिचित ने ही उनके घर पर लगवाई थी। मगर बृहस्पतिवार को वह अचानक नहीं आई। यह खुद में बड़ा सवाल है। इसके अलावा राजकुमार के एक बिल्डर मित्र के माध्यम से दीपावली पर घर की सफाई के लिए एक नौकर भेजा गया। उस नौकर ने दो दिन पहले तक अपने दो अन्य साथियों की मदद से सफाई की। बृहस्पतिवार सुबह उससे फोन पर राजकुमार ने यह कहकर इंकार किया कि आज घर पर कोई नहीं रहेगा। आने की जरूरत नहीं है। मगर युवक ने कहा था कि थोड़ा सा काम रह गया है। वह दुपहर में आकर कर देगा। उससे जोर देकर मना करने के बाद भी उसके आने की जिद सवाल खड़ा कर रही है। इसी आधार पर इस युवक को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा किसी इवेंट एजेंसी के माध्यम से दीपावाली पर घर की सजावट के लिए बेटों ने दो युवक बुलाए थे। यह दोनों युवक सुबह आए भी। मगर उन्हें यह कहकर वापस कर दिया कि आज इसलिए चले जाओ कि दिन में हम लोग नहीं रहेंगे।  इस पर दोनों युवक वापस चले गए थे।
सीसीटीवी में तीन युवक दिख रहे साफ-साफ
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव व सीओ तृतीय राजीव सिंह ने राजकुमार के घर को आने जाने वाले हर रास्ते पर पैदल घूमकर लगे सीसीटीवी देखे। घंटों तक इन सीसीटीवी को देखने के बाद कुछ तो खराब मिले, जबकि कुछ ऐसे थे, जिनमें कोई तथ्य समझ में नहीं आया। मगर कॉलोनी के मुख्य एंट्री प्वाइंट और गली के एंट्री प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी में 11 बजे से जींस पहने एक युवक अचानक घूमता दिखा है। वह कभी कॉलोनी के अंदर आ रहा है तो कभी बाहर जा रहा है। बाद में तीन युवक राजकुमार के घर में घुसते व बीस मिनट बाद निकलते दिख रहे हैं। इनमें निकते समय एक के हाथ में लाल रंग का अंगोछा है और फिर सभी निकल गए। इस फुटेज के बाद पुलिस उत्साहित है।
तमंचा-चप्पल मिली, मोबाइल साथ ले गए
फॉरेंसिक टीम द्वारा की गई जांच में रसोई में एक तमंचा व घर में एक चप्पल मिली है। तमंचा तो बदमाशों का ही छूटा होगा। मगर चप्पल को परिवार के किसी भी सदस्य ने पहचानने से इंकार कर दिया। इससेसाफ है कि यह चप्पल हड़बड़ाहट में किसी लुटेरे की रही होगी। वहीं घर से राजकुमार की पत्नी शशी का मोबाइल गायब है और वह बंद भी है। इससे साफ है कि महिला किसी को फोन न कर दे। इस डर से बदमाशों ने उसे कब्जा लिया। इसके बाद वह उस मोबाइल को साथ ले गए।
कर्मियों के सत्यापन व्हाट्सएप नंबर जारी
इस घटना के बाद देर रात एसएसपी प्रवक्ता ने जारी सूचना में कहा है कि त्योहार पर सफाई वाले हर व्यक्ति का नाम पता व फोटो सत्यापन के लिए व्हाट्सएप नंबर 9454458108 पर डाल दें। ताकि उसका सत्यापन कराया जा सके और उसका डाटा भी पुलिस अपने पास रख सके।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें