फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्र और किसान के घर फायरिंग

Tue, 01 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट और सिविल लाइंस इलाकों में दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार रात एक किसान व एक एएमयू छात्र के घरों पर चढ़कर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान किसान परिवार ने तो फायरिंग कर बदमाश दौड़ा दिए। दोनों सूचनाओं पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन

नादा पुल देहली गेट निवासी मनोज वर्मा व विजय वर्मा परिवार के साथ सोये थे। तभी बदमाश चढ़ आए। फायरिंग भी की गई। फायरिंग पर जागे परिजनों ने भी घेराबंदी कर फायरिंग कर दी। बाद में बदमाशों को दूर तक खेतों में दौड़ाया गया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। इधर, भमोला निवासी दीपांशू एएमयू छात्र है। 
देर रात कुछ युवक उसके घर पहुंचे और उसे पुकारा। चूंकि दीपांशू घर पर नहीं था तो मां व बहन बाहर आईं। आरोप है कि उनके साथ अभद्रता करते हुए यह युवक फायरिंग कर भाग गए। इस मामले में भी पुलिस ने पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें