फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जयश्रीराम का उद्घोष न करने पर पिता-पुत्र ने युवक को जमकर पीटा, आरोपी जेल में

Mon, 01 Nov 2021 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरदुआगंज (अलीगढ़)

सार

शिकायत पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी आरोपियों ने हाथापाई की। उन्होंने थाने में भी एक हवलदार और सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नगला खेम में रविवार सुबह कपड़ों की फेरी लगाने पहुंचे समुदाय विशेष के एक युवक को एक पिता-पुत्र ने रोक कर जय श्रीराम कहने के लिए कहा। फेरी वाला अनसुनी कर जाने लगा तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उसके रुपये, कपड़े और मोबाइल छीन लिए। शिकायत पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी आरोपियों ने हाथापाई की। उन्होंने थाने में भी एक हवलदार और सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


गांव सिल्ला निवासी आमिर पुत्र रईसुद्दीन के अनुसार वह रविवार की सुबह नगला खेम में कपड़े बेचने गया था। गांव के देवेश उर्फ राजू और उसके पिता अवधेश ने रास्ते में रोक लिया। जय श्रीराम कहने के लिए कहा। वह चुपचाप जाने लगा तो पिता-पुत्र ने जमकर मारपीट की। उसके पास मौजूद 10 हजार रुपये, मोबाइल और फेरी के कपड़े छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अवधेश को पकड़ा तो राजू भड़क उठा। उसने एक पुलिस कर्मी के थप्पड़ मार दिया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस कर्मी आरोपी पिता-पुत्र को थाने ले गए। 

थाना परिसर में जीप से उतरते ही दोनों आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। एक हवलदार और सिपाही को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल दोनों आरोपियों को काबू किया। इस दौरान राजू की नाक फूट गई। उसके खून से कई पुलिस कर्मियों की वर्दी सन गई। पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। उधर देर शाम घायल आमिर के पिता रईसुद्दीन की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध मारपीट व जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दोनों आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उनकी हरकतों से गांव के लोग भी परेशान हैं। वे पहले भी ऐसी हरकतें करते रहे हैं। दोनों को शांतिभंग में जेल भेजा गया था। बाद में घायल आमिर के पिता की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

- राजेश कुमार, इंस्पेक्टर हरदुआगंज।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें