फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल की महिला से 14 वर्षीय किशोर ने की छेड़खानी

Mon, 29 Feb 2016 01:25 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक आपने सुना होगा कि 14 वर्ष की लड़की के साथ 50 वर्ष के व्यक्ति ने छेड़खानी की है। लेकिन यहां 50 वर्ष की महिला के साथ 14 वर्ष के लड़के ने अश्लील कमेंट करते हुए छेड़खानी कर दी। इस दौरान वहां मारपीट भी हुई।
विज्ञापन

मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों में घंटों तक चली जद्दोजहद के बाद माफी-दराफी पर समझौता हो गया। मामला गत रात नगला पटवारी के एक मैरिज होम में हुआ। जहां शादी समारोह के दौरान सजी-धजी 50 वर्ष की महिला के साथ एक 14 वर्ष के लड़के ने अश्लील कमेंट ही नहीं किया बल्कि उसके साथ छेड़खानी भी कर दी। 
महिला सकपकाई और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर लड़के को पकड़ लिया गया और मारपीट तक हो गई। मगर वह लड़का महिला के दूर के रिश्ते में लगता है। इसलिए इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया गया। लेकिन महिला कार्रवाई की जिद पर अड़ी रही और मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा गया। जहां दोनों पक्षों में देर रात समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें