शहर में दस फीडरों पर 35 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। बिजली चोरी को रोकने के लिए सुबह-सुबह टीमें चेकिंग अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को एक्सईएन सुभाष चंद्रा के निर्देश पर शहर में कई स्थानों पर छापेमारी के दौरान एक दर्जन लोगों के यहां कटिया डालकर बिजली चोरी पाई गई। इन सभी के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चेकिंग को लेकर बकायेदारों व बिजली चोरों में खलबली मची रही।
शनिवार को एसडीओ एसएन पांडेय के नेतृत्व में शहर के घंटाघर, बालापट्टी, मुरसान गेट आदि इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान एक दर्जन घरों में कटिया डालकर बिजली चलती पाई गई। इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।