फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी का रिश्तेदार बनकर कर रहा पत्नी का उत्पीड़न

Wed, 24 Feb 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस इलाके की विवाहित युवती ने पति के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई तो पति डीजीपी का कथित रिश्तेदार बन गया। पुलिस से बचने के लिए उसने ऐसा हथकंडा अपनाया कि नीली बत्ती लगाकर चलने लगा और अपने वाट्सएप व मोबाइल के प्रोफाइल पर भी डीजीपी का फोटो लगा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पत्नी का उत्पीड़न जारी रहा तो पत्नी ने सोमवार शाम नशीला पदार्थ खा लिया, जिसका रात भर दीनदयाल अस्पताल में इलाज कराया गया। इस मामले में पूर्व में भी पुलिस से कई शिकायतें हुई हैं और अब फिर से एसएसपी से लेकर डीजीपी तक को लिखित शिकायतें भेजी गई हैं।

सिविल लाइंस के अमीर निशा निवासी पीड़ित महिला नाजिमा खानम की मानें तो उसकी शादी करीब 13 साल पूर्व हसनपुर अमरोहा और वर्तमान में साहिबाबाद के दिलशाद एक्सटेंशन इलाके में रहने वाले व्यक्ति से हुई। दंपति पर तीन बेटियां हुईं, जिनमें से दो नाजिमा के पास हैं। एक बेटी पति ने अपने भाई को दे रखी है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से गलत रिश्तों के विरोध पर पत्नी का उत्पीड़न शुरू हुआ और एक साल पहले उसे ससुराल से मायके छोड़ गया। इसके बाद से तरह-तरह से उत्पीड़न, धमकियां, फोन पर एसएमएस आ रहे हैं। इसे लेकर अगस्त 2015 में महिला ने एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस में मुकदमा भी दर्ज करा दिया।

उस मुकदमे में तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टा महिला के पैरोकार परिजनों व रिश्तेदारों अदनान, मुवाहिद आदि पर बिजनौर में एक मुकदमा दर्ज हो गया। वहां से पुलिस विवेचक जब जांच को आया तो पता चला कि वह डीजीपी का रिश्तेदार बताकर पुलिस पर रोब गांठता फिर रहा है। इसी रोब से उसने बुलंदशहर में एक तहरीर दी है।

इस पर महिला ने डीजीपी तक शिकायत पहुंचाई तो बुलंदशहर पुलिस को हकीकत बताई गई। इसके चलते सोमवार को फोन पर फिर धमकाया गया। इससे तंग आकर देर रात महिला ने नशीला पदार्थ खा लिया और बेटियों को भी खिलाने की कोशिश की। मगर तभी परिजनों को भनक लग गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने अब एसएसपी से डीजीपी तक भेजी शिकायत में बताया है कि वह गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर चलता है। लोगों व पुलिसजनों को डीजीपी का रिश्तेदार बताकर धमकी में देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें