फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भद्दे पोस्ट, मुकदमा दर्ज

Tue, 10 Oct 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
शिकायत लेकर पहुंचे राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोशल साइट्स फेसबुक-ट्विटर पर कट्टरपंथियों के बीच छिड़े वार और धर्म विशेष पर टिप्पणियों से आहत राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल भड़क उठी है। काउंसिल ने सिविल लाइंस में तीन अकाउंटों की डिटेल देते हुए तहरीर दी, जिसमें राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भद्दे शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया है। सिविल लाइंस पुलिस ने जिलाध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट इफ्राहीम चौधरी की तहरीर में कहा गया है कि रविवार दोपहर काउंसिल की बैठक महिला विंग की जिलाध्यक्ष हुमा चौधरी के आवास पर चल रही थी। इसी बीच ट्विटर पर ‘मैं भक्त हूं महाकाल का’ नाम के अकाउंट से आई पोस्ट को देखकर वह दंग रह गए। जिसमें काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशदी मदनी के नाम से एक पोस्ट डाली गई।

इस पोस्ट में देश के बंटवारे के दौरान की गलतियां दोबारा न करने का उल्लेख था। कहा गया कि अब बिना बंटवारे के ही देश को इस्लामिक देश बनाया जाएगा। यह टिप्पणी ट्विटर पोस्ट में मदनी की ओर से बताई गई। इस पोस्ट पर बाद में संतोष सिंह आजमगढ़ और डॉ. केके ओझा के फेसबुक व ट्विटर अकाउंट से भद्दे पोस्ट किए गए।
विज्ञापन


इन लोगों ने यहां तक कहा कि ऐसे लोगों का नाश करना है, जबकि मदनी के नाम ये लिखा गया कंटेंट किसने लिखा है, इसकी हकीकत किसी को नहीं पता। चौधरी के अनुसार वह भारत के नागरिक हैं। इस तरह की पोस्ट से देश में गृह युद्ध के हालात पैदा हो रहे हैं। मदनी को बदनाम किया जा रहा है। इसलिए इन लोगों पर कार्रवाई जरूरी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जावेद खान के अनुसार पोस्ट करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें