फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस से कुचलकर बाइक सवार दोस्ताें की मौत

Sun, 24 May 2020 12:05 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे जलाली मोड़ के समीप बाइक सवार दोस्तों को निजी बस ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही बस छोड़कर चालक भाग निकला। मृतकों के पास मिले मोबाइल के जरिए उनकी शिनाख्त हो सकी। 
विज्ञापन


मथुरा रोड सासनी गेट की पुष्प विहार कालोनी निवासी 35 वर्षीय सुरेश यादव पुत्र वासुदेव यादव शनिवार देर शाम करीब आठ बजे आपने पैतृक गांव सुनपहर बरला से बाइक से अलीगढ़ लौट रहे थे। साथ में दोस्त 45 वर्षीय पप्पू बघेल निवासी सिंगारपुर मडराक मौजूद थे। जलाली मोड़ के समीप दोनों को प्राइवेट बस ने रौंद दिया।

मौके पर दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से अलीगढ़ भेजा। मृतकों की जेब से मिले आई कार्ड व मोबाइल के आधार पर दोनों की पहचान हो सकी है। पुलिस से सूचना मिलते ही परिवार वाले रोते बिलखते हुए अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें