गैर सरकारी संगठन ओआईपीए के मास्टर ट्रेनर नरेश कदयान ने दिल्ली के थाना प्रशांत विहार में दी गई तहरीर में कहा है कि एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी ने तथ्यों को छिपाया है। सन् 2011 से अब तक के कुछ दस्तावेज भी तहरीर के साथ लगाए गए हैं। संपत्ति विभाग की के मेन्यू में आयटम नंबर 9 में बीफ बिरयानी का जिक्र है।
दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस तहरीर पर यहां जांच नहीं हो सकती है इसलिए मामले को अलीगढ़ पुलिस को भेजा जा रहा है। अलीगढ़ पुलिस जांच के बाद उचित कार्रवाई करेगी। इधर, मेयर शकुंतला भारती ने कहा है कि बीफ बिरयानी प्रकरण में एएमयू प्रशासन जिला प्रशासन और अन्य लोगों को गुमराह कर रहा है।