फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी के विवाद में भाइयों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना सासनी गेट क्षेत्र के एक युवक ने अपने ही भाइयों पर प्रापर्टी कब्जाने के चक्कर में मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दिलशाद अहमद पुत्र हाजी मोहम्मद शरीफ निवासी मोहल्ला पठानान थाना सासनी गेट का प्रापर्टी को लेकर अपने दोनों भाई मोहम्मद नौशाद और मौहम्मद शहजाद से विवाद चल रहा था।

जून 2016 में समाज के लोगों और पिता की निगरानी में प्रापर्टी विवाद को सुलझा लिया गया। सभी भाइयों का आपस में फैसला करा दिया। आरोप है कि जब पीड़ित अब वहां रहना चाहता है तो वह उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने अपने दोनों भाइयों के खिलाफ थाना सासनी गेट में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में आरोपी शहर के नामचीन मीट कारोबारी के रिश्तेदार बताए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें