फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पर हमला होना शर्मनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला न्यायालय परिसर में कल अधिवक्ता उदयवीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले से अलीगढ़ के अधिवक्ता समाज में बहुत आक्रोश व्याप्त है । न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने एक सभा आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट ऊधम सिंह ने की। सभा में हमले का पुरजोर विरोध किया गया।
विज्ञापन

सभा में प्रतीक चौधरी एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता के ऊपर न्यायालय परिसर में जानलेवा हमला होना बेहद शर्मनाक है ।

अधिवक्ता केवल अपने मुवक्किल के लिए काम करता है उस पर इस प्रकार हमला होगा तो अधिवक्ता कैसे काम कर पाएंगे। सरकार को जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करना चाहिए, जिससे सुरक्षा मिल सके। सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट ने कहा कि सरकार और पुलिस को अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अब कड़े कदम उठाने ही होने। शैलेश रावत एडवोकेट ने कहा कि इंसाफ दिलाने वाले अधिवक्ताओं को ही शिकार बनाकर उन पर हमले हो रहे हैं। बैठक में ब्रजेश कुमार रौतेला, रवि त्यागी, रोहित कुमार, धर्मेंद्र देव वशिष्ठ, केपी सिंह, मुनीश पाल, हरेंद्र सिंह, दिलशाद खान,चंद्रांशु पाठक, योगेश कुमार शर्मा, लोकेंद्र फौजदार, दिनेश कुमार गौतम, अशोक यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें