क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जवां थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रही लड़की से गांव के दबंगों ने अश्लील हरकत की। इसका विरोध करने पर दबंगों ने पीड़िता के परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गए, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
25 अप्रैल की प्रात: आठ बजे पीड़िता अपने परिजनों के साथ खेत पर काम रहे थी। तभी वहां गांव के ही रहने वाले कुछ लोग आ गए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में लड़की के पिता, भाई समेत अन्य लोग घायल हो गए।