फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस लौटी अपने गृह राज्य

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से निष्कासित शोध छात्र मन्नान बशीर वानी के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने की खबर के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डेरा डाल दिया था। दरअसल, मन्नान वानी जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है।

एएमयू परिसर में पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मन्नान से जुड़े हर दस्तावेज जुटाना शुरू कर दिया था। वह हर उस सुराग की तलाश में थी, जिसके सहारे मन्नान का हिजबुल मुजाहिदीन का लिंक ढूंढा जा सके।
विज्ञापन


बहरहाल, जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने गृह राज्य लौट गई है, लेकिन वह अपने साथ उन चीजों को ले गई है, जो मन्नान की डायरी से मिले हैं। मसलन, मोबाइल नंबर और उनके नाम। इसके अलावा उनके नाम भी अपने साथ ले गई है जो कश्मीरी हैं, जिनका ताल्लुक मन्नान वानी से रहा है।
विज्ञापन


यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस इन नंबरों के सहारे सच्चाई की खोजबीन शुरू कर दी है। उम्मीद जतायी जा रही है आने वाले दिनों में कुछ सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें