पति की मारपीट से परेशान महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
अमर उजाला ब्यूरो
मसूरी।
कुशलिया की रहने वाली एक महिला चार दिन से लापता है। महिला के परिजनों का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर अक्सर उससे मारपीट करता था। लापता हुई महिला के भाई ने बुधवार को मसूरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बुलंदशहर के नीम स्याना निवासी चंद्रपाल ने बताया कि 2006 में उसकी बहन रजनी की शादी कुशलिया में छोटे लाल से हुई थी। उसकी दूसरी बहन की शादी भी उसी परिवार में हुई है। 14 जनवरी को उसकी दूसरी बहन रजनी के घर मिलने गई तो वह गायब मिली। रजनी के बेटे ने बताया कि मम्मी-पापा में झगड़े के बाद मम्मी कहीं चली गई है। रजनी के भाई ने जीजा पर रजनी से मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उधर, मसूरी एसएसआई संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही महिला को तलाश लिया जाएगा।