फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाई के लिए तैयार कैदी करेंगे गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आधी सजा काट चुके कैदियों की रिहाई 2 अक्तूबर को होना तय हुआ है। मगर प्रदेश में नई गाइड लाइंस आने के कारण फिलहाल तीन दिन के लिए यानि 5 अक्तूबर तक इनकी रिहाई टल गई है।

जिला कारागार से निरुद्ध 14 बंदियों की सूची भी रिहाई मंजूरी के लिए भेजी गई थी, जिस पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। जिन्हें रिहा किया जाना है, उनकी अंतिम सूची एक-दो दिन में मिलने की उम्मीद है, मगर जिनकी सूची भेजी गई है, उनके द्वारा बापू जयंती पर आज मंगलवार को गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ कारागार अधीक्षक आलोक सिंह के अनुसार जिन कैदियों की अलीगढ़ से रिहाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है, उनमें मेहराज पुत्र शहजाद निवासी रजा नगर बिहारी कॉलोनी क्वार्सी, मनोज पुत्र नन्हेलाल नई बस्ती हाथरस, बबलू पुत्र मुनीर निवासी रामगढ़ फिरोजाबाद, विनीत पाठक पुत्र तीरथ लक्ष्मी नगर एटा चुंगी क्वार्सी, मनोज उर्फ भेड़िया पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला मान सिंह गांधीपार्क, रियाजुद्दीन पुत्र बाबू निवासी जमालपुर सिविल लाइंस, मुलायम सिंह पुत्र भरत सिंह, ओमवती पत्नी मुलायम सिंह निवासी नगला महारी सिकंदराराऊ, पप्पू पुत्र श्यामलाल निवासी जोगियान चंडौस, शाहिद पुत्र नेकसे निवासी आलम बाग सिविल लाइंस, रहीश पुत्र रुस्तम निवासी मधु गढ़ी हाथरस, पप्पू जाट पुत्र किशन सिंह उदय नगला मथुरा, कलुआ पुत्र बाबू लाल लाखा बाजार गभाना, चंद्रवीर पुत्र तेजपाल निवासी सिकंदराराऊ के अलावा हड्डी गोदाम तुर्कमान गेट निवासी अख्तरी बेगम पत्नी बन्ने खान के नाम शामिल हैं।

इन पर दो अक्तूबर को अंतिम मुहर लगने की उम्मीद थी। मगर कुछ गाइड लाइंस बदलने और इन्हें क्रम वार चरणों में छोड़ा जाना तय हुआ है। इसलिए अब 5 अक्तूबर को पहली रिहाई होगी। मगर दो अक्तूबर यानि मंगलवार के कार्यक्रम में यह कैदी गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन


जेल मुख्यालय में सराही जा रही अलीगढ़ की बैंच
कारागार अधीक्षक आलोक सिंह के अनुसार लखनऊ में मंगलवार को गांधी जयंती के मौके पर जेल मुख्यालय का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। सोमवार को इसकी तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें अलीगढ़ कारागार के कैदियों व बंदियों द्वारा बनाई गई बैंच बेहद सराही जा रही हैं। अधीक्षक के अनुसार खुद मुख्यमंत्री ने इस बैंच की सराहना की है। इससे उम्मीद जागी है कि अलीगढ़ जेल को जल्द बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें