फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर पैसा वसूली की शिकायत की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के अहमदी स्कूल फॉर विजुअली चैलेंज्ड में दैनिक भोगी कर्मचारी रह चुके मुहिबउल्ला फारूकी की शिकायत के बाद नौकरी के नाम पर पैसे वसूली मामले की जांच प्रॉक्टर ऑफिस द्वारा शुरू कर दी गई है। बीती रात मुहिबउल्ला फारूकी को कथित रूप से गोली लगने के बाद एएमयू कैंपस में यह मामला सुर्खियों में है।


फारूकी का आरोप है कि स्कूल के वाइस प्रिंसिपल आदिल जलील ने एएमयू में नौकरी दिलवाने के नाम पर उनके माध्यम से करीब 43 लाख रुपया लोगों से लिया। उन्होंने न तो किसी की नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किये। अब पैसा मांगने पर सबूत मांगते हैं और धमकी देते हैं। अब लोग उनसे पैसे मांग रहे हैं। अपना घर बेचकर लोगों को 24.5 लाख रुपये दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉक्टर ऑफिस द्वारा इस मामले की जांच चल रही है। जांच अधिकारी का कहना है कि आदिल जलील से बातचीत हुई है। कुछ दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि फारूकी ने रजिस्टर्ड डाक से इसकी शिकायत एसएसपी, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री से भी की है। मंगलवार रात में फारूकी को कथित रूप से गोली लगने के बाद यह मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। अहमदी स्कूल फॉर विजुअली चैलेंज्ड के वाइस प्रिंसिपल आदिल जलील का कहना है कि इस संबंध में वह बाद में बात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें