फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्र को गोली मारने पर तीन के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

एएमयू छात्र गुलजार को सोमवार रात झगड़े के बाद गोली मारने के मामले में तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद एमबीए छात्र सैफ हत्याकांड से जोडे़ जा रहे इस मामले को पुलिस ने जांच में सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस की जांच में विवाद के पीछे गुलजार के साथी शाहिद आलम का पुराना विवाद निकलकर आ रहा है।

पुलिस शाहिद से पूछताछ कर रही है। वहीं, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मगर अभी तक पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुबूत नहीं लगा है। एसएसपी के अनुसार शाहिद से पूछताछ पता किया जा रहा है कि उसका पूर्व में किन लोगों से विवाद हुआ था। विवाद के पीछे की वजह क्या थी।
विज्ञापन


इन सवालों के जवाब के बाद ही कोई ठोस सुबूत पुलिस के हाथ लगेगा। वहीं, सैफ हत्याकांड से इस मामले को जोड़कर शुरूआती दौर में देखा गया था। मगर, जांच में दोनों घटनाओं का क्रम अलग-अलग तरीके से सामने आने के बाद इस एंगल को खारिज कर दिया गया है। अब दोनों घटनाओं की जांच अलग-अलग एंगल पर की जा रही है।

बता दें कि महानगर के सिविल लाइंस के एडीएम कंपाउंड रोड पर सोमवार देर रात एएमयू के बिहार निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र गुलजार को गोली मार दी गई थी। गुलजार अपने साथी शाहिद आलम संग सरसैयद नगर स्थित कोचिंग सेंटर से पढ़ाई करके हाथ में साइकिल लेकर पैदल-पैदल कैंपस लौट रहा था।
विज्ञापन


तभी बाइक सवार तीन युवक आए और इन दोनों को एडीएम कंपाउंड के पास रोक लिया। रोककर विवाद करने लगे। इस दौरान पहले एक तमंचे की बट युवक के कंधे पर मारी। उसके बाद सिर में गोली मार दी।

गनीमत रही कि गोली छात्र की कनपटी को छूती हुई निकल गई। घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें