क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के बन्नादेवी इलाके से पिछले दिनों फुसलाकर ले जाई गई किशोरी ने कोर्ट को दिए बयान में खुद की मर्जी से जाना और खुद के साथ दुष्कर्म न होना स्वीकारा है।
साथ में उसने यह भी कहा कि वह अब दादा-दादी के साथ जाना चाहती है। इस आधार पर अदालत ने उसे दादा-दादी के सुपुर्द कर दिया। अधिवक्ता सरदार मुकेश सैनी के अनुसार पिछले दिनों किशोरी को ले जाया गया था, जिसमें नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था।
परिवार ने मेडिकल परीक्षण कराने व उम्र का परीक्षण कराने का अनुरोध किया था। किशोरी ने अपने बयान में कहा कि युवक से तीन साल से परिचित है। वह अपनी मर्जी से घूमने गई थी। अब वह दादा-दादी के साथ जाना चाहती है। उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है। इस आधार पर उसे अदालत ने पुलिस सुरक्षा में दादा-दादी के साथ भेजने का आदेश दिया है।