क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर में बड़े पैमाने पर गांजे सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार रात दस किलो गांजे के साथ पुराने पेशेवर तस्कर को दबोचा है। उसे पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी दिल्ली से माल लाने के बाद विजयगढ़ आदि क्षेत्रों में सप्लाई देता है। बरामद माल की कीमत 50 हजार के आसपास है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विनोद कुमार सिंह के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मीनाक्षी पुल के नीचे से रात सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने भूरा पुत्र अली अहमद निवासी बिस्मिल्लाह कॉलोनी नगला पटवारी क्वार्सी को 10 किलो 250 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया है। पूछताछ में इसने अकराबाद व विजयगढ़ आदि क्षेत्रों में सप्लाई देने की बात स्वीकारी है। अब तक की जांच में इस पर 8 से ज्यादा मुकदमे प्रकाश में आए हैं और यह पेशेवर तस्कर है। मंगलवार को इसे जेल भेज दिया गया।