फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर शोरूम के ताले काटकर उड़ाया 50 लाख का माल

Fri, 29 Jan 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने बुधवार रात सेंटर प्वाइंट से सटे मैरिस रोड के झा कंपाउंड के एक कंप्यूटर शोरूम से 50 लाख का माल पार कर दिया। वे गैस कटर से शटर के ताले काटकर शोरूम में घुसे थे। जाते समय हार्डडिस्क सहित सीसीटीवी कैमरे भी उखा ले गए। यहां से चोरों ने 100 से ज्यादा लैपटॉप, प्रिंटर, नगदी आदि पार किया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि सड़क किनारे आधी रात को इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देते वक्त आसपास के चौकीदारों और दूसरे शोरूम में रात भर काम करने वाले कर्मचारियों को भनक तक नहीं लगी। फिलहाल पुलिस जांच में लगी है।

ज्ञानसरोवर निवासी देवेंद्र सिसौदिया का झा कंपाउंड के मुहाने पर पहली दुकान में देव कंप्यूटर के नाम से डेल कंप्यूटर का शोरूम है। यहां वह डेल के कंप्यूटर, लैपटॉप आदि उपकरण बेचते हैं।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह रोजाना की तरह शोरूम बंद कर और दो ताले लगाकर घर चले गए थे। सुबह रोजाना की तरह दस बजे जब आए तो शटर नीचे था, पर एक साइड का ताला कटा हुआ था। अंदर घुसने पर पूरी दुकान खाली मिली। अंदर से चोर लगभग सारा माल ले गए थे।

इसकी सूचना देने पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, फील्ड यूनिट आदि पहुंच गए। मौके व्यापारियों और आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए। व्यापारी नेता शमन माहेश्वरी, इलाके के पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन, सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के विवेक बगई, कैप्टन पालीवाल आदि भी वहां आ गए।

 देवेंद्र ने बताया कि उनकी दुकान से 100 से अधिक लैपटॉप, तीन प्रिंटर, दुकान के अंदर व बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा और सिस्टम, हार्ड डिस्क सिस्टम, पचास हजार रुपये नगद आदि सहित करीब 50 लाख का माल चोरी गया है। फील्ड यूनिट को जांच में दुकान के शटर का ताला काटकर अंदर प्रवेश की जानकारी मिली है।

चोरों के स्पोट्र्स शूज के भी निशान मिले हैं। दुकान के काउंटर व स्टूल आदि पर खड़े होकर उन्होंने दुकान को खाली किया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें