फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के देहली गेट इलाके में व्हाट्सएप ग्रुप पर गायत्री मंत्र का अश्लील भावार्थ शेयर करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई देहली गेट पुलिस ने संजय शर्मा की तहरीर पर की है। पुलिस ने आरोपी पर आईटी एक्ट व भावना भड़काने की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

एसएसआई उमेश यादव के अनुसार संजय शर्मा की तहरीर पर जांच करते हुए आरोपी मंजूर अहमद पुत्र मशकूर अहमद निवासी बनी इसराइलान ऊपरकोट कोतवाली को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पाया गया कि आरोपी ने ही अपने नंबर से ग्रुप में यह पोस्ट शेयर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्वार्सी पुलिस ने लूट के मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त राम चौधरी पुत्र बाबूलाल चौधरी निवासी 2:496 बाबा कॉलोनी किशनपुर को स्कूटी सहित दबोचा है। वहीं गांधीपार्क पुलिस ने राहुल उर्फ कालिया पुत्र सूरजपाल निवासी मोहल्ला पथवारी वाली गली नौरंगाबाद छावनी को चोरी के माल सहित दबोचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें