फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पक्षीय तलाक करा पति रचा रहा दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शादीशुदा होने के बाद भी पति दूसरी शादी करना चाहता है। पीड़ित पत्नी ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्वार्सी थाना क्षेत्र की विक्रम कॉलोनी निवासी अनिका अग्रवाल ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा है कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2007 को हुई थी। शादी के बाद उसके दो बेटे पैदा हुए।

आरोप है कि पति समेत अन्य ससुरालीजन उसके साथ आए दिन मारपीट करते है। एक जून 2017 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने बच्चों के साथ फिरोजाबाद स्थित मायके में रह रही है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि 13 जुलाई 2017 को उसके पति ने कोर्ट से एक पक्षीय तलाक का आदेश पारित करा लिया। इसकी जानकारी उसे हुई तो उसने कोर्ट में अपील डाली। कोर्ट ने उसके पति को हाजिर होने के लिए शमन भी भेजे, लेकिन इसे उसके पति ने नहीं लिया।

कई बार के शमन देने के बाद भी जब उसके पति कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो उसकी फाइल को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया। इस कोर्ट में मामले की सुनवाई दो जुलाई 2018 को ही। इसी दौरान उसे जानकारी हुई है कि उसके पति दूसरी शादी करने की फिराक में है।
विज्ञापन


यदि उनकी दूसरी शादी होती है तो उसका और उसके दोनों बच्चों को भविष्य पूरी तरह से अंधकारमय हो जाएगा। पीड़ित ने एसएसपी से पति की शादी रोकने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें