फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी न देने पर फैक्ट्री संचालक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना सासनी गेट इलाके की आवास विकास कालोनी के रहने वाले फैक्टरी संचालक प्रेम राठी को घर पर काम कराने के बाद मजदूर को मजदूरी के पैसों के लिए टहलाना भारी पड़ गया। पैसे न देने पर मजदूर मो. अफजल निवासी सराय हकीम की तहरीर के आधार पर सासनी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मो. अफजल के अनुसार वह घरों में स्टील की रेलिंग और गेट लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


आठ माह पहले प्रेम राठी ने अपने घर पर रेलिंग और गेट लगवाया था। मजदूरी की कुल 33 हजार की रकम को बाद में देने के लिए बोला। इसके बाद जब उनसे पैसे मांगे तो वह मुकर गए। आठ माह तक लगातार चक्कर काटने के बाद भी पैसे नहीं दिए। सासनी गेट इंस्पेक्टर के अनुसार प्रेम राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें