क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना देहली गेट पुलिस ने गत 16 जून को घुड़िया बाग इलाके से चोरी गई 528 बोरी चीनी चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को रिमांड पर लिया गया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 140 चोरी की गई चीनी की बोरियों को बरामद किया है। इस घटना में तीन चोरों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। उनसे भी 66 बोरी चीनी पहले बरामद हुई थी।
16 जून को घुड़ियाबाग के मोरनी वाले पेच से बाबी उर्फ गजेंद्र लाला चीनी वाले के गोदाम से 528 बोरी चीनी चोरी चली गई थीं। इस मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया था। दो मुख्य अभियुक्तों मडराक के पाली रजापुर निवासी यूनुस पुत्र नवाब खां और गांधी पार्क के नगला मान सिंह निवासी सतेंद्र उर्फ राहुल पुत्र विजयपाल ने अदालत में समर्पण कर दिया था। वह जेल में हैं।
शनिवार को पुलिस ने इन दोनों को रिमांड पर लिया और निशानदेही पर नगला मान सिंह पुलिया से और पाली रजापुर से नव निर्मित मकान से कुल 140 चीनी की बोरियों को बरामद किया। पहले की 66 चीनी की बोरियों सहित अब तक कुल 206 चीनी की बोरियां बरामद हो चुकी हैं।
पहले गिरफ्तार किए अभियुक्त
- जीतू पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी पाली रजापुर, थाना मडराक
- शान पुत्र अलीशेर निवासी उस्ताद सहाब वाली गली, खैर रोड
- सलीम पुत्र खलील निवासी तेलीपाड़ा थाना देहली गेट
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार, अमित कुमार, सिपाही सुदीप कुमार, ब्रजेश कुमार