फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन से कॉपर चोरी करने वाले छह चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना लोधा पुलिस ने गत दिवस बिजली गोदाम में चोरी करने वाले छह बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान और आधा दर्जन तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी रेलवे लाइन पर कॉपर चोरी का कार्य करते हैं। आरोपियों ने कई थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात स्वीकार की हैं।

लोधा थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह गत दिवस अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि रेलवे लाइन से कॉपर के तार चोरी करने वाला गिरोह खैर रोड के पीछे किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने छह बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कालीचरन उर्फ भगवती पुत्र कंछी सिंह निवासी याकूतपुर थाना गांधीपार्क, शाहरुख पुत्र वाजिद उर्फ पप्पू निवासी बदरखां थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर हाल पता रोरावर थाना देहलीगेट, जान मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ठाकुर वाली गली भुजपुरा थाना कोतवाली नगर अलीगढ़, तेजवीर पुत्र कांता प्रसाद निवासी थाना छतारी बुलंदशहर, अनिल पुत्र खजान सिंह निवासी मेढ़ू थाना हाथरस, आबिद पुत्र मजीद खां निवासी रामपुर थाना शिकारपुर बुलंदशहर बताया।
विज्ञापन


इनके कब्जे से छह तमंचे मय 10 कारतूस एवं गत दिवस थाना क्षेत्र स्थित बिजली के गोदाम से चोरी हुआ सामान बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों ने र्कई थाना क्षेत्रों में रेलवे लाइन से कॉपर चोरी की वारदात स्वीकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें