फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक का गला घोंटकर कार लूटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोधा के नजदीक दो बदमाशों ने एक कार चालक का गला घोंटकर कार को लूटने की कोशिश की। बदमाशों ने चालक के गले में कपड़े का फंदा डाल उसका गला घोंटने की कोशिश की। एक बदमाश कार को चलाने लगा। इसी दौरान हड़बड़ी में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बदमाश कार से निकल खेतों की ओर भाग गए। इधर, चालक ने इस बात की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान किशन पुत्र वासुदेव एवं कमल पुत्र मोहन लाल निवासी फरीदपुर, सोरों, कासगंज के तौर पर हुई है।



हरियाणा के पलवल के गांव मलूका निवासी मो. हासिम पुत्र हारुन गुरुवार को अपनी ईको कार को लेकर बल्लभगढ़ के पास सवारियों का इंतजार कर रहा था। मो. हासिम के मुताबिक तभी वहां दो युवक आए। उन्होंने भाड़े पर पिता की बीमारी की बात कहकर अलीगढ़ चलने को कहा। दोपहर करीब 12 बजे गाड़ी के अलीगढ़ के थाना लोधा के पास पहुंचते ही उन्होंने कार को लघुशंका के बहाने रुकवा लिया। कार रोकने पर उन्होंने अचानक से गले में कपड़े का फंदा डाल दिया और चालक सीट से उठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरा बदमाश कार को चलाने लगा। थोड़ी दूर पर ही पहुंचने पर बदमाशों से हाथापाई हो गई। हाथापाई में कार चालक हड़बड़ा गया। हड़बड़ाहट में कार सड़क किनारे पलट गई। कार के पलटते ही दोनों बदमाश उसमें से कूदकर भाग गए। बमुश्किल कार से निकल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने चारो ओर घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। थाना लोधा इंस्पेक्टर के अनुसार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा आदि की कार्रवाई कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें