फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में महिला के जेवर और नगदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद। ट्रैवल्स कंपनी की बस में दिल्ली से रसूलाबाद मायके आ रही महिला के बैग से परिचालक व चालक ने नगदी, जेवर समेत करीब दो लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


दिल्ली के नांगलोई निवासी नीलम दुबे के भाई उमेश जोत गांव में रहते हैं। नीलम के भतीजे प्रशांत के जनेऊ व तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए प्रिंस ट्रैवल्स की बस से रसूलाबाद आ रही थीं। आरोप है कि रास्ते में बस के परिचालक ने बैग अपने पास रख लिया।
विज्ञापन


नीलम के अनुसार इटावा के नजदीक दवा खाने के लिए परिचालक से बैग मांगा। बैंक में जेवर, नकदी की जगह आशीर्वाद सरसों तेल के चार खाली डिब्बे रखे थे। पूछने पर परिचालक ने कोई जवाब नहीं दिया तो बस रुकवाकर महिला ने फोन पर जोत गांव में मायकेवालों को सूचना दी।
विज्ञापन



रसूलाबाद के आजाद चौक पर मायकेवालों ने बस रुकवाकर हंगामा कर दिया। वह चालक, परिचालक को बस समेत कोतवाली ले गए। कोतवाली में दी तहरीर में नीलम ने बताया कि बैग में 4 सोने की अंगूठी, एक चेन, कान के बाला, मंगलसूत्र, बीस हजार रुपया, सात कीमती साड़ियां, 1100 रुपये की नोटों का माला, कपड़ों समेत करीब दो लाख का सामान था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।



बस में महिला के जेवर और नगदी पार
रखने के लिए परिचालक ने लिया था बैग, चालक-परिचालक गिरफ्तार
क्रासर
भतीजे के जनेऊ में शामिल होने आ रही थी दिल्ली की नीलम
फोटो संख्या 21एकेबीपी06- पीड़िता नीलम दुबे
फोटो संख्या 21एकेबीपी07- पुलिस गिरफ्त में चालक और परिचालक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें