क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के थाना क्वार्सी के एक क्षेत्र की युवती से लखनऊ के युवक ने दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती के द्वारा शादी करने का दबाव बनाने पर युवक अपने वादे से मुकर गया और उसे धमकियां देने लगा। इतना ही नहीं 26 फरवरी को युवती से लखनऊ से मिलने आया और उसके घर चला गया। आरोप है कि युवती उस समय घर पर अकेली थी। अकेली होने का फायदा उठाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने युवक के खिलाफ थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया है।
क्वार्सी क्षेत्र निवासी युवती के मुताबिक वह दो साल पहले फैजाबाद के एक पॉलीटेक्निक कालेज से पढ़ाई कर रही थी। उसके साथ आमीन पुत्र शेर मोहम्मद निवासी बालागंज, लखनऊ भी पढ़ता था। पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। पढ़ाई खत्म होने के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत और मिलना-जुलना जारी रहा। इसी दौरान युवक ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।
विरोध करने पर शादी का वायदा दिया। पिछले दिनों जब उससे परिवार वालों से शादी की बात करने की बात कही तो वह मुकर गया। 26 फरवरी को लखनऊ से अलीगढ़ मिलने आया। यहां वह घर आ गया। उस दौरान परिवार वाले किसी काम से गए हुए थे। आमीन ने अकेली पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब वह लखनऊ से फोन पर धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर थाना सासनी गेट ने बताया कि युवती के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।