क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
तीन दिन पहले खैर में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह गांधी पार्क के अंबेडकर नगर का रहने वाला था। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
अंबेडकर नगर निवासी देवेंद्र (30) पुत्र सोहन सिंह आठ भाई और बहनों में चौथे नंबर का था। काम आदि न करने और यूंही घूमने फिरने के चलते वह घर के सामने ही किराए पर कमरा लेकर रहता था।
परिजनों के मुताबिक घटना वाले दिन उसे उसके कुछ दोस्त उसे बुला कर ले गए थे। बाद में उसका शव खैर के नयाबांस पर मिला था। शव को पुलिस ने शिनाख्त के लिए पीएम हाउस पर रखवा दिया था।
सोमवार को परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने कुछ दोस्तों पर शक जाहिर किया है। हालांकि घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं दी गई है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।