फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वा एक्सप्रेस में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में गुरुवार रात सीट को लेकर दो युवकों ने एक यात्री से गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित यात्री ने इसकी तहरीर जीआरपी में दी। पुलिस ने दोनों आरोपियाें को दबोच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

जीआरपी के अनुसार इटावा के सनी शुक्ला गुरुवार को पूर्वा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या 10 की सीट नंबर सात पर बैठने का प्रयास कर रहा था, उसी सीट पर पहले से बैठे दो युवक शराब पीकर बहस कर रहे थे।
विज्ञापन


खुर्जा-अलीगढ़ के बीच ट्रेन पहुंची तो उन्होंने बैठने वाले यात्री के साथ मारपीट शुरू कर दी। कंट्रोल रूम के माध्यम से इसकी खबर जीआरपी को मिली। जैसे ही ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची तभी जीआरपी ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान दबोचे गए लोगाें ने अपने नाम विक्की सिंह निवासी सिरसिभा रामपुर शरण बिहार और समीम अंसारी निवासी दुर्गा पार्क दिल्ली बताए। पुलिस ने दोनाें के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें